देश की खबरें | यश गांधी : हर मुश्किल घड़ी में आगे बढ़ने का हौसला हमेशा परिवार से मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वह थोड़ा लड़खड़ाकर चलता है, लेकिन जिंदगी की कठिन राह पर पूरे विश्वास से कदम बढ़ा रहा है, उसे बोलने में थोड़ी परेशानी होती है, लेकिन वह अपने विचारों और भावनाओं को पूरे आत्मविश्वास से व्यक्त करता है, उसे गणित को समझने, कुछ पढ़कर सुनाने और लिखने में भी दिक्कत होती है, लेकिन उसने कैट 2019 की परीक्षा 92.5 फीसद नंबरों के साथ पास की है और आज देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में शुमार आईआईएम लखनऊ से पढ़ाई कर रहा है। हम बात कर रहे हैं यश गांधी की, जिन्होंने अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास से अपनी हर मुश्किल को आसान कर लिया।