जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.45 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,45,194.57 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही।
नयी दिल्ली, चार अक्टूबर सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,45,194.57 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही।
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,308.39 अंक या 3.49 प्रतिशत के लाभ में रहा।
यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.
सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 37,692.7 करोड़ रुपये बढ़कर 9,46,632.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष 10 कंपनियों में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक बढ़ा।
एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 34,425.67 करोड़ रुपये बढ़कर 6,09,039.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी के साथ एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 25,091.57 करोड़ रुपये बढ़कर 3,21,430.66 करोड़ रुपये रहा।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: मोदी सरकार ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब इस काम के लिए नहीं पड़ेगा भटकना.
रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 15,789.36 करोड़ रुपये बढ़कर 15,04,587.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 14,244.15 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,54,574.08 करोड़ रुपये रहा।
समीक्षाधीन सप्ताह में कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 11,053.88 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,58,346 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का मूल्यांकन 4,064.73 करोड़ रुपये बढ़ंकर 4,92,243.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इन्फोसिस के बाजार पूंजीकरण में 2,832.51 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 4,33,480.32 करोड़ रुपये रहा।
इस रुख के उलट भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 4,009.84 करोड़ रुपये घटकर 2,35,871.02 करोड़ रुपये पर आ गया। एचसीएल टेक्नोलॉजीज का मूल्यांकन 4,002.66 करोड़ रुपये घटकर 2,20,553.13 करोड़ रुपये पर आ गया।
शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक्नोलाजीज का स्थान रहा।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2020 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

