विदेश की खबरें | सीडीसी के विशेषज्ञों के इनकार करने के बावजूद पेंस ने सीमाएं बंद करने का आदेश दिया

शरण पाना चाह रहे बच्चों समेत करीब 1,50,000 लोगों को सीमाएं बंद किए जाने के कारण उनके देश लौटाया जा चुका है।

इन पूर्व स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, इन आदेशों के संबंध में फैसला करने वाले रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के एक शीर्ष चिकित्सक ने ट्रंप प्रशासन के इस तरह के आदेशों का पालन करने से इनकार कर दिया था और कहा था कि इन्हें जारी करने का कोई वैध कारण नहीं है।

यह भी पढ़े | बांग्लादेश में भारत के नए उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी की त्रिपुरा सीएम बिप्लब कुमार देब के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर की चर्चा.

उन्होंने कहा कि इसके बाद पेंस ने मार्च की शुरुआत में इस मामले में दखल दिया और सीडीसी के निदेशक डॉ. रॉबर्ट रेडफिल्ड को कहा कि वह इस मामले में एजेंसी के विशेष कानूनी अधिकार का इस्तेमाल करें।

अधिकारियों ने कहा कि सीडीसी के आदेश के दायरे में अमेरिका की मेक्सिको तथा कनाडा से लगने वाली सीमाएं आती हैं लेकिन इसके कारण दक्षिणी सीमा पर शरण के लिए पहुंच रहे हजारों लोग एवं प्रवासी प्रभावित हुए।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़े 3.47 करोड़ के पार, अब तक 1,031,528 संक्रमितों की हुई मौत.

उन्होंने कहा कि लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने प्रशासन को मास्क की अनिवार्यता, सामाजिक दूरी के नियम और संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों का पता लगाने जैसे कदमों का सुझाव दिया था, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप के शीर्ष सहायक स्टीफन मिलर जो प्रवासियों के मुखर विरोधी हैं, उन्होंने निर्वासन के आदेश का दबाव बनाया।

पेंस की पूर्व शीर्ष सहायक ओलिविया ट्रॉये ने कहा, ‘‘यह स्टीफन मिलर का विचार था।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)