देश की खबरें | ‘एक्स’ के साथ कानूनी लड़ाई: केंद्र ने ‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ कर्नाटक’ का फर्जी खाता दिखाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता ने शुक्रवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय में यह खुलासा करके अनियंत्रित ऑनलाइन गतिविधियों के खतरों को उजागर किया कि ‘‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ कर्नाटक’’ (कर्नाटक के सर्वोच्च न्यायालय) के नाम से सफलतापूर्वक एक फर्जी और वह भी सत्यापित, एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट बनाया गया है।