Kerala Elections 2026: केरल दौरे पर PM मोदी, जनसभा के दौरान विपक्ष पर जमकर बरसे, कहा- इस बार केरलम बदलाव का संदेश दे रहा है; VIDEO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के पलक्कड़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए एलडीएफ और यूडीएफ के गठबंधन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि केरल की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है और राज्य में एनडीए की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. लेख में जानें पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें और केरल चुनाव का पूरा अपडेट.
Kerala Elections 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरल के पलक्कड़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार केरल में एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है और यहां की जनता बदलाव का संदेश दे रही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा और एनडीए के प्रति लोगों का बढ़ता विश्वास यह दर्शाता है कि केरल का मूड अब एक जन-आंदोलन बन चुका है.
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने केरल में भाजपा के उन कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि भी अर्पित की, जिन्होंने राजनीतिक हिंसा के कारण अपनी जान गंवाई. उन्होंने कहा कि आज जो बदलाव दिख रहा है, उसके पीछे इन कार्यकर्ताओं की मेहनत और बलिदान है. यह भी पढ़े: Assam Assembly Election 2026: असम की 126 सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान, 4 मई को घोषित होंगे नतीजें
केरल दौरे पर PM मोदी
#WATCH | पलक्कड़, केरलम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "इस बार केरलम में एक अलग ही माहौल है, केरलम बदलाव का संदेश दे रहा है। NDA की बढ़ती लोकप्रियता, भाजपा के प्रति लोगों का बढ़ता विश्वास, आपका समर्थन बता रहा है कि केरलम का मूड अब एक मूवमेंट बन चुका… pic.twitter.com/pXDtySf6GH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2026
LDF और UDF पर तीखा प्रहार
प्रधानमंत्री ने केरल की प्रमुख राजनीतिक शक्तियों, एलडीएफ (LDF) और यूडीएफ (UDF) पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि दशकों से केरल स्वार्थी राजनीति के दो मुखौटों के बीच फंसा हुआ है. एक तरफ कम्युनिस्ट हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस. पीएम ने आरोप लगाया कि ये दोनों गठबंधन बारी-बारी से राज्य को लूटने का काम करते हैं.
उन्होंने कहा, "इनकी सारी नीतियां सिर्फ वोटबैंक की राजनीति के लिए होती हैं. इन्हें केरल के विकास की कोई चिंता नहीं है. एक भ्रष्ट है तो दूसरा महाभ्रष्ट. इनके बीच एक गुप्त समझौता रहा है कि कुछ साल एक लूटेगा और फिर दूसरा. लेकिन अब जनता इनके इस खेल को समझ चुकी है."
"मोदी की गारंटी" और विकास का वादा
प्रधानमंत्री ने विकास के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि केवल भाजपा और एनडीए की सरकार ही केरल का तेज विकास कर सकती है. उन्होंने "विकसित केरल" बनाने का संकल्प दोहराते हुए इसे 'मोदी की गारंटी' बताया. पीएम ने कहा कि युवाओं का विश्वास अब एनडीए पर बढ़ रहा है क्योंकि वे जानते हैं कि बुनियादी ढांचे, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में केवल केंद्र की नीतियां ही बदलाव ला सकती हैं.
नया प्रोपेगैंडा और 'B टीम' का विवाद
विपक्षी दलों के बीच चल रही बयानबाजी पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कम्युनिस्ट और कांग्रेस ने मिलकर एक नया प्रोपेगैंडा शुरू किया है. उन्होंने कहा, "कम्युस्टि कहते हैं कि कांग्रेस भाजपा की B टीम है, और कांग्रेस कहती है कि कम्युनिस्ट भाजपा की B टीम है. इन लोगों ने खुद ही मान लिया है कि इस बार अगर कोई असली टीम मैदान में है, तो वह सिर्फ भाजपा ही है."
केरल में 9 अप्रैल को चुनाव
केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान 9 अप्रैल 2026 को होगा, जबकि मतों की गिनती 4 मई 2026 को की जाएगी. यह चुनाव राज्य में एक ही चरण में आयोजित किया जाएगा. परिणाम घोषित होने के बाद, जिस पार्टी या गठबंधन को बहुमत मिलेगा, वही राज्य में सरकार बनाएगा.
प्रदेश में कुल 140 सीटें
केरल विधानसभा में कुल 140 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को कम से कम 71 सीटों की आवश्यकता होती है।.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2026 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

