एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कुल 8.45 करोड़ रुपये के इनामी 55 माओवादियों को पकड़ने के लिए अभियान जारीः झारखंड पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के शीर्ष कमांडरों समेत कुल 55 नक्सलियों को पकड़ने के लिए झारखंड पुलिस एक व्यापक अभियान चला रही है। इन माओवादियों पर कुल 8.45 करोड़ रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कुल 8.45 करोड़ रुपये के इनामी 55 माओवादियों को पकड़ने के लिए अभियान जारीः झारखंड पुलिस

रांची, 18 जुलाई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के शीर्ष कमांडरों समेत कुल 55 नक्सलियों को पकड़ने के लिए झारखंड पुलिस एक व्यापक अभियान चला रही है। इन माओवादियों पर कुल 8.45 करोड़ रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने राज्य से नक्सलियों को खत्म करने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया है। उसने बताया कि पिछले छह महीनों के दौरान 197 माओवादियों को गिरफ्तार किया है, 10 ने आत्मसमर्पण किया है जबकि 17 माओवादी मारे गए हैं।

पुलिस ने यह भी दावा किया कि नक्सल रोधी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है, जिसमें सुरक्षा बलों से लूटे गए 31 हथियार भी शामिल हैं।

पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) माइकल एस. राज ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘इस साल के जून महीने तक कुल 197 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें दो स्वयंभू क्षेत्रीय कमेटी सदस्य, एक स्वयंभू जोनल कमांडर, एक स्वयंभू सब-जोनल कमांडर और सात स्वयंभू एरिया कमांडर शामिल हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘इसके साथ कुल 10 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया जबकि 17 मुठभेड़ में मारे गए।’’

राज झारखंड पुलिस के प्रवक्ता भी हैं। उन्होंने बताया कि कुल 8.45 करोड़ रुपये के इनामी 55 माओवादियों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि इन 55 माओवादियों में मिसिर बेसरा, असीम मंडल, अनल दा और अनुज जैसे शीर्ष माओवादी स्वयंभू कमांडर शामिल हैं, जिन पर एक-एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है।

माइकल एस राज ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 113 हथियार बरामद किए गए, इसके अलावा 8,591 कारतूस, 177 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री और माओवादियों द्वारा लगाए गए 179 आईईडी भी जब्त किये गए हैं।

उन्होंने बताया कि झारखंड और ओडिशा पुलिस के एक संयुक्त अभियान के दौरान 3,811 किलोग्राम जिलेटिन भी जब्त की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).