Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pakistan Super League 2026 Live Telecast and Streaming Details: लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का छठा मुकाबला आज यानी 29 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. लाहौर कलंदर्स की टीम ने अपने पहले मुकाबले में हैदराबाद किंग्समेन को 69 रन से हराकर शानदार शुरुआत की थी और अब वह इसी लय को बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. वहीं, कराची किंग्स ने भी अपने पहले मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 14 रन से हराया था और टीम इस मुकाबले में जीत के साथ अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. दोनों ही टीमें अपने पहले मुकाबले जीत चुकी हैं, ऐसे में इस मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. लाहौर कलंदर्स के लिए फखर जमान और शाहीन अफरीदी अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं, जबकि कराची किंग्स की टीम में डेविड वॉर्नर और हसन अली पर सबकी नजरें रहेंगी. गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.
लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (LAH vs KAR Head To Head Record)
आंकड़ों के अनुसार कराची किंग्स ने लाहौर कलंदर्स के खिलाफ 14 मुकाबले जीते हैं, जबकि लाहौर कलंदर्स को 7 मैचों में जीत मिली है. एक मुकाबला टाई रहा है.
लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स दोनों टीमों में कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं. लाहौर की टीम में फखर जमान, अब्दुल्ला शफीक और सिकंदर रजा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं, कराची की टीम में डेविड वॉर्नर, मोईन अली और आजम खान जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मुकाबले को पलट सकते हैं.
लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स छठा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (LAH vs KAR 6th T20 Date And Venue)
लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच छठा मुकाबला आज यानी 29 मार्च को गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (LAH vs KAR Live TV Channel Telecast In India)
भारत में इस मुकाबले का कोई आधिकारिक टीवी प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.
भारत में लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch LAH vs KAR Live Streaming In India)
भारत में इस मुकाबले की कोई आधिकारिक लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध नहीं है. हालांकि, फैंस स्पोर्ट्सटीवी यूट्यूब चैनल पर अनऑफिशियल स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LAH vs KAR Match Playing Prediction)
लाहौर कलंदर्स: फखर जमान, मोहम्मद नईम, अब्दुल्ला शफीक, परवेज हुसैन एमोन, सिकंदर रजा, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), आसिफ अली, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, मुस्तफिजुर रहमान, उबैद शाह.
कराची किंग्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), मुहम्मद वसीम, सलमान आगा, साद बैग, मोईन अली, आजम खान (विकेटकीपर), खुशदिल शाह, शाहिद अजीज, हसन अली, एडम जाम्पा, मीर हमजा.
नोट: लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY