देश की खबरें | स्वर्ण मंदिर को उड़ाने की धमकी वाले ईमेल पर फरीदाबाद से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हिरासत में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) को स्वर्ण मंदिर को उड़ाने की धमकी देने वाले पांच ई-मेल भेजने के मामले में फरीदाबाद से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अमृतसर, 18 जुलाई शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) को स्वर्ण मंदिर को उड़ाने की धमकी देने वाले पांच ई-मेल भेजने के मामले में फरीदाबाद से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि शुभम दुबे (24) को पकड़ा गया है और उससे 14 जुलाई को एसजीपीसी को भेजे गए पहले धमकी भरे ई-मेल के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दुबे का लैपटॉप और फोन भी जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दुबे के पास बीटेक की डिग्री है और वह कई कंपनियों में काम कर चुका है।
आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि इंजीनियर का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पंजाब पुलिस की साइबर अपराध शाखा और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की मदद से दुबे को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने बुधवार को कहा कि शीर्ष गुरुद्वारा संस्था को 14 जुलाई से स्वर्ण मंदिर को उड़ाने की धमकी वाले पांच ई-मेल मिले हैं।
उन्होंने सवाल किया कि क्या ये धमकियां केवल किसी परेशान दिमाग की कार्रवाई हैं या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा। उन्होंने यह आशंका भी जतायी कि स्वर्ण मंदिर में आने वाले लोगों के दिमाग में कोई व्यक्ति डर पैदा करने की कोशिश कर सकता है।
धमकियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस घटनाक्रम से सिख समुदाय और राज्य के सभी शांतिप्रिय नागरिकों में चिंता पैदा हो गई है।
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी बुधवार को धमकी भरे ई-मेल को बेहद गंभीर मामला बताया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

