देश की खबरें | बड़े बड़े वादों को पूरा करने के लिये पैसा कहां से आयेगा : जदयू ने राजद से पूछा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिये बृहस्पतिवार को अपने घोषणा पत्र के तहत सात निश्चय-2 लागू करने का संकल्प व्यक्त किया । पार्टी ने कहा कि विपक्षी राजद ने जनता को गुमराह करने के लिये बड़े बड़े वादे किये हैं जिन्हें पूरा करने के लिये पांच लाख करोड़ रूपये की जरूरत होगी, लेकिन लोग जानना चाहते हैं कि यह पैसा कहां से आयेगा?