नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) बोली के लिये पेश किये गये नवीनतम दौर में 11 तेल एवं गैस खोज ब्लॉक में से सात हासिल करने में सफल रही है। उत्पादन नियामक हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (डीजीएच) ने बृहस्तिवार को यह कहा।
शेष चार ब्लॉक ऑयल इंडिया लि. ने हासिल किये। सरकार ने खुला क्षेत्र लाइसेंस नीति (ओएलएपी) के तहत पाचवें चरण की बोली में खोज एवं उत्पादन को लेकर 11 ब्लॉक की पेशकश की थी।
यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.
कुल 12 बोलियां प्राप्त हुईं। कुल 11 ब्लॉक के लिये सात बोलियां ओएनजीसी तथा चार ऑयल इंडिया लि. (ओआईएल) की आयीं। बोली प्रक्रिया 30 जून को समाप्त हुई।
इनवेनाइर पेट्रोडाइन एकमात्र निजी कंपनी थी जिसने एक ब्लॉक के लिये बोली लगायी थी।
यह भी पढ़े | देवी मां को खुश करने के लिए महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की चढ़ाई बलि, आरोपी मां गिरफ्तार.
ओएनजीसी छह ब्लॉक के लिये एकमात्र बोलीदाता थी जबकि ओआईएल चार ब्लॉक के लिये अकेले बोली लगाने वाली कंपनी थी।
ओएनजीसी को सभी छह ब्लॉक मिले। इसके अलावा उसे वह ब्लॉक भी मिला जिसके लिये इनवेनाइर ने बोली लगायी थी।
इससे पहले, ओएएलपी-चौथे चरण की बोली में भी सात ब्लाक के लिये केवल आठ बोलियां आयी थी। ओएनजीसी पेशकश किये गये सभी सात तेल और गैस ब्लॉक हासिल की थी।
डीजीएच के अनुसार बोली के ताजा चरण में करीब 19,800 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र की पेशकश की गयी थी।
ओएएलपी-5 के तहत 11 ब्लॉक आठ अवसादी बेसिन में फैले हैं। इसमें आठ भूमि पर स्थित ब्लॉक है। दो छिछले जल क्षेत्र में और एक गहरे जल क्षेत्र में है।
ओएएलपी के पहले चार चरणों में 94 ब्लॉक आबंटित किये जा चुके हैं। इसमें वेदांता ने सर्वाधिक 51 ब्लॉक हासिल किये। वहीं, ऑयल इंडिया ने 21 और ओएनजीसी ने 17 ब्लॉक हासिल किये।
ओएएलपी-5 के बाद ओएनजीसी के ब्लॉक की संख्या 24 और ओआईएल की 25 हो गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY