एजेंसी न्यूज

देवी मां को खुश करने के लिए महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की चढ़ाई बलि, आरोपी मां गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में अंधविश्वास के चलते देवी मां को खुश करने के लिए एक महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की सोये में कुल्हाडी से गले पर वार कर बृहस्पतिवार तड़के कथित रूप से बलि चढ़ा दी. यह घटना पन्ना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहनी गांव में हुई.

देवी मां को खुश करने के लिए महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की चढ़ाई बलि, आरोपी मां गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

पन्ना (मध्यप्रदेश), 22 अक्टूबर: मध्य प्रदेश के पन्ना (Panna) जिले में अंधविश्वास के चलते देवी मां को खुश करने के लिए एक महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की सोये में कुल्हाडी से गले पर वार कर बृहस्पतिवार तड़के कथित रूप से बलि चढ़ा दी. यह घटना पन्ना (Panna) जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहनी गांव में हुई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पन्ना (Panna) कोतवाली थाना प्रभारी अरुण सोनी (Arun Soni) ने बताया, ‘‘आज तड़के करीब साढ़े चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि कोहनी गांव में सुनिया बाई लोधी (लगभग 50 साल उम्र) ने अपने बेटे द्वारका लोधी (24) के गले पर कुल्हाडी से वार कर हत्या कर दी है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘सुनिया बाई को लगभग पिछले दो साल से कुछ दैवीय प्रभाव होने का अहसास होता था और ऐसी घटना आज रात में भी हुई थी. इसी भाव के आने की दशा में कुल्हाडी से उसने अपने बेटे द्वारका लोधी के गले पर कुल्हाडी से वार कर हत्या कर दी.’’

यह भी पढ़े:देश की रक्षा के लिए एक साल में पुलिस, अर्धसैनिक बलों के 264 जवानों ने अपना बलिदान दिया : जमवाल.

सोनी (Soni) ने बताया कि कानूनी कार्रवाई कर शव का पोस्टमॉर्टम करवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है. सोनी (Soni) ने बताया कि पुलिस ने वारदात में उपयोग की गई कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है.

जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उसने देवी मां को बलि चढाई है तो इस पर उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआती तौर पर पता चला है कि उसको ये भाव आते रहते थे और उस भाव के आने के स्थिति में वह यह बात करती थी कि इसे मारना है, उसे मारना है. यह बात गांव वालों ने आज बताई है. बातचीत करके इसका आगे पूरा खुलासा किया जाएगा.’’

यह भी पढ़े: बलिया के एसडीएम अशोक चौधरी ने सड़क पर की लोगों की पिटाई, CM योगी आदित्यनाथ ने किया सस्पेंड, देखें VIDEO

सोनी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है.

इसी बीच, कोहनी गांव के राम भगत ने मीडिया को बताया, ‘‘सुनिया बाई ने अपने बच्चे को मार दिया. उसको देवी मां के भाव आते थे और कहती थी कि मैं बलि ले लूंगी. उसने रात में सोये में अपने बच्चे की हत्या कर दी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘घटना के समय उनके घर में सुनिया बाई, उसका पति एवं बेटा थे. उसका पति एवं बेटा सोये हुए थे. रात में सुनिया बाई ने कुल्हाडी ली और उसने अपने बेटे को काट दिया. उसने अपने बच्चे को काटकर अपने पति को भी बताया था कि देखो मैंने अपना काम कर दिया है. बलि ले ली है. बच्चे को मार दिया है और जाकर देखो.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2020 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).