देश की खबरें | अन्नाद्रमुक के सहयोगी दल पीएमके ने सरकार पर लोगों की शिकायतों पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई,22 अक्टूबर तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक की सहयोगी पार्टी पीएमके ने सरकार पर लोगों की शिकायतों पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वह वन्नियार समुदाय के लिये 20 प्रतिशत विशेष आरक्षण की मांग करते हुए अगले साल एक अभूतपूर्व और विशाल प्रदर्शन करेगी।

पीएमके के संस्थापक एस रामदॉस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि जो लोग तमिलनाडु में सत्ता की बागडोर थामे हुए हैं, उन्होंने लोगों की मांग पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है तथा उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया है।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks Modi Govt: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, कहा-कोरोना की वैक्सीन आपको कब मिलेगी यह जानने के लिए देखें राज्य के चुनाव की तारीख.

रामदॉस ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि वन्नियार समुदाय के लिये 20 प्रतिशत आरक्षण की मांग चार दशक पुरानी है। विशेष कोटा के लिये उनकी पार्टी की मांग दोनों ही पूर्ववर्ती सरकारों ने और मौजूदा शासन ने पूरी नहीं की है।

वन्नियार, वन्नीय कुल क्षत्रिय के रूप में भी जाने जाते हैं और यह तमिलनाडु में अति पिछड़ा वर्ग के तहत आने वाली 35 से अधिक जातियों में शामिल है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम और फेज-1 की वोटिंग के लिए डाउनलोड करें वोटर स्लिप.

वन्नियार मुख्य रूप से उत्तरी तमिलनाडु में बसे हुए हैं। इनमें वेल्लोर, कुडलूर, कांचीपुरम, चेंगेलपेट, तिरूवल्लुर, तिरूवन्नमलाई और विल्लपुरम शामिल हैं।

रामदॉस ने कहा कि नव वर्ष (2021) में वन्नियारों के लिये 20 प्रतिशत विशेष आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू किया जाएगा और यह आंदोलन बड़े पैमाने पर तथा अभूतपूर्व होगा।

पीएमके के शीर्ष नेतृत्व ने आरोप लगाया कि राज्य में पूर्व में सत्तारूढ और मौजूदा सरकार, दोनों (द्रमुक और अन्नाद्रमुक) ने सामाजिक न्याय से पूरी तरह से इनकार किया है।

उन्होंने उन पर जातिवार जनगणना नहीं कराने का भी आरोप लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)