देश की खबरें | कांग्रेस-सपा-बसपा ने हमेशा से परिवारवाद को बढ़ावा दिया : जफर इस्लाम
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 22 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य सैय्यद जफर इस्लाम ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल किया कि आखिर वह हाथरस हिंसा के आरोपी के परिजनों से केरल में क्यों मिले, उन्होंने आरोपी के परिजनों से क्या बात की यह उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए।

राष्ट्रीय प्रवक्ता और उप्र से राज्यसभा सदस्य इस्लाम बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा-बसपा ने हमेशा से परिवारवाद को बढ़ावा दिया हैं। इन दलों को अपने परिवार के विकास के अलावा कुछ नहीं समझ आता।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks Modi Govt: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, कहा-कोरोना की वैक्सीन आपको कब मिलेगी यह जानने के लिए देखें राज्य के चुनाव की तारीख.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन को अराजकता, झूठ, षडयंत्र का सहारा लेकर वापस हथियाना चाहती है।

प्रदेश भाजपा द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि इस्लाम ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम करती है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के लोग केन्द्र की मोदी सरकार व राज्य की योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से लाभान्वित हुए है। हम केन्द्र व राज्य की जनहित की योजनाओं को बिना भेदभाव के गरीबों, दलितों, पिछड़ों, वंचितों सहित समाज के हर वर्ग तक पहुंचा रहे हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम और फेज-1 की वोटिंग के लिए डाउनलोड करें वोटर स्लिप.

उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों ने किसानों को भ्रम व झूठ में उलझाने का प्रयास किया। लेकिन भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है इसीलिए केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के हित में कृषि विधेयकों का लाने का काम किया है ताकि किसान को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल सके। जिससे हमारे गांवों और किसानों को मजबूती मिले।

उन्होंने कहा कि किसानों की एक इंच जमीन भी कोई नहीं ले सकता, विपक्षी दल किसानों को भटकाने की कोशिशें कर रहे हैं। लेकिन वे किसानों के हित में भाजपा सरकार द्वारा उठाये गए कदमों को रोक नहीं सकते। उन्होंने कहा कि किसानों को मंडी में उनकी उपज की अच्छी कीमत देने का काम भाजपा की सरकार लगातार कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)