देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित 14 और लोगों की मौत, 1290 नये मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1290 नये मामले सामने आये। इससे राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,91,289 हो गई है। वहीं राज्य में संक्रमण से 14 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 2,542 तक पहुंच गई है।