देश की खबरें | प्रधानमंत्री मंगलवार को कच्छ में अनेक विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए मंगलवार को कच्छ के धोरडो के दौरे पर जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से रविवार को जारी वक्तव्य में बताया गया कि जिन परियोजनाओं की मोदी आधारशिला रखेंगे उनमें एक विलवीकरण संयंत्र, हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा उद्यान और पूर्ण रूप से स्वचालित दुग्ध प्रसंस्करण और पैकिंग संयंत्र शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने वाले 90 लोगों का खेती से कोई लेना-देना नहीं, किसान नेता जसबीर सिंह ने लगाया बड़ा आरोप.

मोदी कच्छ के सफेद रण भी जाएंगे और बाद में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि अपनी वृहद समुद्री तटरेखाओं का लाभ उठाते हुए गुजरात समुद्री जल को पेयजल में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है और इसे साकार करने के लिए कच्छ के मांडवी में विलवीकरण संयंत्र का निर्माण किया जा रहा है। इसकी क्षमता प्रतिदिन दस करोड़ लीटर समुद्री जल को पेयजल में बदलने की होगी।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी मंगलवार को गुजरात के कच्छ के ढोर्दो जाएंगे: 13 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसमें बताया गया कि कच्छ के विघाकोट गांव के निकट हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा उद्यान इस तरह का देश का सबसे बड़ा उद्यान होगा। यहां से 30 गीगावाट ऊर्जा बनाई जा सकेगी।

वक्तव्य के मुताबिक प्रधानमंत्री कच्छ के अंजार में सरहद डेयरी में पूर्ण रूप से स्वचालित दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की आधारशिला भी रखेंगे जिसकी प्रतिदिन की क्षमता दो लाख लीटर दूध की होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)