एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर रविवार को अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

देश की खबरें | राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में गिरावट
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 13 दिसम्बर राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर रविवार को अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और कम उंचाई वाले बादलों के साथ-साथ उत्तर—पश्चिमी इलाकों में पिछले दो दिन से घना कोहरा होने के कारण राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने वाले 90 लोगों का खेती से कोई लेना-देना नहीं, किसान नेता जसबीर सिंह ने लगाया बड़ा आरोप.

उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में आसमान के साफ होने और कोहरा कम होने पर अधिकतम तापमान में बढोत्तरी होगी लेकिन रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि रविवार को राज्य के उत्तर पश्चिम इलाकों गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू और आसपास के जिलों में घना कोहरा छाया रहा। चूरू में सबसे कम दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई वहीं गंगानगर में दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- जो भी किसानों को आतंकवादी कहता है वह इंसान कहलाने लायक नहीं: 13 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि गंगानगर में अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

वहीं राज्य में रविवार को रात का तापमान सबसे कम पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में 4.0 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 7.9 डिग्री, पिलानी में 7.7 डिग्री, जैसलमेर में 8.6 डिग्री, सीकर में 8.8 डिग्री, बीकानेर में 8.9 डिग्री, श्रीगंगानगर में 9.5 डिग्री और अन्य प्रमुख स्थानों पर 11.4 डिग्री सेल्सियस से लेकर 15.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि राज्य के अधिकतर प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि आगामी 24 घंटे के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2020 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).