देश की खबरें | बर्फीली हवाओं के आगोश में उत्तर भारत, उप्र में धुंध के चलते सड़क हादसे में आठ की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर भारत बुधवार को बर्फीली हवाओं के आगोश में रहा। पंजाब के अमृतसर में मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया जबकि उत्तर प्रदेश के विभिन्न भागों में घना कोहरा छाया रहा, जहां कम दृश्यता के चलते एक बस और गैस टैंकर की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत हो गई।