देश की खबरें | केजरीवाल ने सिंघू बॉर्डर के निकट सिख संत की मौत पर दुख जताया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिख संत राम सिंह की मौत पर दुख व्यक्त किया है, जिन्होंने किसानों के दर्द से व्यथित होकर बुधवार को सिंघू बॉर्डर के नजदीक कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी।

करनाल जिले के निसिंग इलाके के सिंघरा गांव के रहने वाले संत राम सिंह (65) ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर खुदकुशी की।

यह भी पढ़े | पुणे में रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुई महिला पुलिसकर्मी, अब तेजी से वायरल हो रहा VIDEO.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “संत बाबा राम सिंह जी की आत्महत्या की ख़बर बेहद पीड़ादाई है। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं। हमारा किसान अपना हक़ ही तो मांग रहा है, सरकार को किसानों की आवाज़ सुननी चाहिए और तीनों काले कानून वापस लेने चाहिए।”

पुलिस के मुताबिक, मृतक ने कथित रूप से पंजाबी में हाथ से लिखा एक नोट भी छोड़ा है, जिसमें कहा गया है कि वह ''किसानों का दर्द'' सहन नहीं कर पा रहा है।

यह भी पढ़े | Delhi: दिल्ली में विदेशी नागरिकों से 100 करोड़ रुपये ठगने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 54 लोग गिरफ्तार.

पुलिस नोट की जांच कर रही है।

सोनीपत पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सिंह को पानीपत के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)