देश की खबरें | टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह के मामले में कंपनी का कर्मचारी गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जमशेदपुर (झारखंड), 16 दिसंबर टाटा स्टील कंपनी में नौकरी का झांसा देकर उन्हें ठगने वाले गिरोह के मामले में जिले की बिष्टुपुर पुलिस ने बुधवार को कंपनी के एक कर्मचारी शंभू सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि सिंह खुद को केन्द्रीय इस्पात मंत्री का सलाहकारी बताकर लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था। पुलिस इस सिलसिले में पहले ही जमशेदपुर निवासी पति-पत्नी नितिन कुमार गुप्ता और शिखा गुप्ता को दिल्ली से गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़े | Former Bajrang Dal Leader Arrested: पशुओं को चुराकर बूचड़खाने में बेचने के आरोप में बजरंग दल का पूर्व नेता गिरफ्तार.

बिष्टुपर थाने के प्रभारी रणविजय शर्मा ने बताया कि गुप्ता दंपति ने जिन 12 युवाओं से नौकरी के लिए आवेदन भरवाये गये थे उनमें शंभू सिंह का नाम और उसका वेल्लोर रोड, साकची का पता था। उसी के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

शर्मा ने बताया कि पूछताछ में सिंह ने ठगी में शामिल होना स्वीकार किया है।

यह भी पढ़े | पुणे में रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुई महिला पुलिसकर्मी, अब तेजी से वायरल हो रहा VIDEO.

पुलिस ने बताया कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंह टाटा स्टील के सीआरएम (कोल्ड रोलिंग मिल) विभाग में काम करता है।

टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग के अधिकारी महेश प्रसाद की ओर से ऐसे गिरोह के संबंध में दी गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए बिष्टुपुर पुलिस ने अभी तक गिरोह के मास्टरमाइंड राजीव कुमार सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। रांची के अरगोड़ा का रहने वाला कुमार एनआईटी जमशेदपुर का छात्र रह चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)