देश की खबरें | असम: आसू के पूर्व महासचिव ल्यूरिनज्योति और पूर्व मंत्री पबिंद्र डेका एजेपी में शामिल हुए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 16 दिसंबर ऑल असम स्टूडेंट यूनियन (आसू) के पूर्व महासचिव ल्यूरिनज्योति गोगोई और असम गण परिषद (एजीपी) के पूर्व मंत्री पबिंद्र डेका बुधवार को नवगठित पार्टी असोम जातियो परिषद (एजेपी) में शामिल हो गए।

गोगोई और डेका स्थानीय पार्टी असोम जातियो परिषद (एजेपी) के दो दिवसीय राजनीतिक सम्मेलन के दौरान इसमें शामिल हुए।

यह भी पढ़े | Former Bajrang Dal Leader Arrested: पशुओं को चुराकर बूचड़खाने में बेचने के आरोप में बजरंग दल का पूर्व नेता गिरफ्तार.

गोगोई ने कहा कि आसू मूल निवासियों के हितों, उम्मीदों और आकांक्षाओं की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध था और वह अपनी नयी राजनीतिक यात्रा में इसी मार्ग पर चलते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि रास्ते अलग हो सकते हैं, लेकिन मंजिल वही रहेगी।

यह भी पढ़े | पुणे में रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुई महिला पुलिसकर्मी, अब तेजी से वायरल हो रहा VIDEO.

पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक डेका ने मंगलवार को एजीपी से इस्तीफा दे दिया था। वह पार्टी के संस्थापक सदस्य थे।

डेका ने कहा कि सीएए के विरोध करने के चलते उन्हें पार्टी के भीतर ही किनारे कर दिया गया था और उनके पास पार्टी छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)