जरुरी जानकारी | धान की सरकारी खरीद 22 प्रतिशत बढ़कर 390.79 लाख टन हुर्ड
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू खरीफ विपणन सत्र में अभी तक धान की खरीद 22 प्रतिशत बढ़कर 390.79 लाख टन हो गया है। इसका मूल्य 73,783.36 करोड़ रुपये है।
नयी दिल्ली, 16 दिसंबर चालू खरीफ विपणन सत्र में अभी तक धान की खरीद 22 प्रतिशत बढ़कर 390.79 लाख टन हो गया है। इसका मूल्य 73,783.36 करोड़ रुपये है।
खरीफ विपणन सत्र अक्टूबर से शुरू होता है। धान की खरीद में पंजाब ने 202.77 लाख टन का योगदान किया है।
एक सरकारी बयान में कहा गया है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में धान की खरीद सुचारू रूप से जारी है।
भारतीय खाद्य निगम और राज्य एजेंसियों ने 15 दिसंबर तक 390.79 लाख टन धान खरीदा है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह खरीद 319.23 लाख टन की हुई थी।
यह भी पढ़े | SBI alert! मेंटेनेस गतिविधि के कारण इन ग्राहकों के लिए एसबीआई की सेवाएं दो दिनों तक निलंबित रहेंगी.
बयान में कहा गया है कि खरीफ विपणन सत्र में सरकारी एजेंसियां लगभग 44.32 लाख किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 73,781.36 करोड़ रुपये की खरीद कर चुकी हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2020 12:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

