जरुरी जानकारी | आसमान छूती मुद्रास्फीति के मद्देनजर सीरिया ने पेश किया नया बैंक नोट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सीरिया करीब एक दशक से घरेलू संघर्ष से जूझ रहा है। साल 2011 में घरेलू संकट शुरू होने के बाद से ही सीरियाई मुद्रा लीरा लगातार कमजोर हो रही है। 10 साल पहले यानी 2011 में लीरा की दर 47 प्रति डॉलर थी, जो अब आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कमजोर होकर 1,250 प्रति डॉलर पर आ चुकी है। हालांकि खुले बाजार में लीरा की दर करीब 2,500 प्रति डॉलर तक है।