देश की खबरें | उत्तराखंड में कोविड मामलों में भारी गिरावट, रविवार को मिले केवल 54 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में रविवार को कोविड-19 के केवल 54 नए मामले सामने आये जो पिछले सात महीने में सबसे कम है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।
देहरादून, 24 जनवरी उत्तराखंड में रविवार को कोविड-19 के केवल 54 नए मामले सामने आये जो पिछले सात महीने में सबसे कम है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।
उत्तराखंड में जुलाई माह में पहली बार 24 घंटे में कोरोना वायरस पीडि़तों की संख्या 100 के पार हुई थी ।
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 54 नए मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढकर 95640 हो गयी है । इसमें कहा गया है कि ताजा मामलों में सर्वाधिक 23 नैनीताल जिले में सामने आए जबकि देहरादून में 15, और हरिद्वार में 10 मरीज मिले ।
बुलेटिन के अनुसार रविवार को प्रदेश में दो और संक्रमित मरीजों ने दम तोड दिया जिसके बाद प्रदेश में महामारी से अब तक मरने वालों की संख्या 1631हो गयी है।
इसमें कहा गया है कि प्रदेश में रविवार को 57 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए और अब तक कुल 90967 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या 1725 है ।
प्रदेश में कोविड 19 के 1317 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2021 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

