देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश: कुफरी, भरमौर, कल्पा, केलांग में ताजा बर्फबारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में रविवार को कुफरी, भरमौर, केलांग और काल्पा में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। यह जानकारी यहां मौसम विभाग कार्यालय ने दी।
शिमला, 24 जनवरी हिमाचल प्रदेश में रविवार को कुफरी, भरमौर, केलांग और काल्पा में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। यह जानकारी यहां मौसम विभाग कार्यालय ने दी।
शिमला के मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि 24 घंटे की अवधि में केलांग में 15 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, वहीं काल्पा में 4.6 सेमी और कुफरी में 2 सेमी बर्फबारी हुई।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा, कांगड़ा में 25.4 मिलीमीटर वर्षा, चंबा में 20 मिमी, पालमपुर में 17 मिमी, धर्मशाला में 14.8 मिमी, मनाली में 10 मिमी, ऊना में 3.2 मिमी और शिमला में 1.7 मिमी बारिश हुई।
मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा।
उन्होंने कहा कि हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरपश्चिमी भारत में सोमवार से शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप, राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो-चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों के दौरान साफ आसमान और धूप निकलने के चलते दिन के तापमान में तीन-पांच डिग्री की बढ़ोतरी होगी।
सिंह ने कहा कि लाहौल और स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलोंग, राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान शून्य से नीचे 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि काल्पा, डलहौजी और कुफरी में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 4.1 डिग्री सेल्सियस, शून्य से नीचे 1.8 डिग्री सेल्सियस और शून्य से नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सिंह ने कहा कि मनाली में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस और शिमला में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य में सबसे ज्यादा तापमान सोलन में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2021 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

