देश की खबरें | कोविड-19: भारत में संक्रमण के 18,855 नए मामले आए सामने, 163 और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,855 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,07,20,048 हो गई है। इनमें से 1,03,94,352 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के साथ स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर में इजाफा हुआ है और यह 96.96 प्रतिशत हो गई है।