एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों की बढ़त के दम पर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे चढ़ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे चढ़ा

मुंबई, 29 जनवरी घरेलू शेयर बाजारों की बढ़त के दम पर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे चढ़ गया।

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 73.01 प्रति डॉलर पर खुला। कुछ ही देर में यह सात पैसे की बढ़त लेकर 72.98 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

बृहस्पतिवार को रुपया 73.05 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.73 पर पहुंच गया।

रिलायंस सिक्योरिटीज ने कहा, ‘‘एशियाई कारोबार में आज की सुबह डॉलर सूचकांक ने बढ़त में शुरुआत की। हालांकि अमेरिका के औद्योगिक आंकड़े आशंका के मुताबिक खराब नहीं रहने से निवेशकों की जोखिम धारणा कम हुई, जिससे डॉलर की सुरक्षित निवेश मांग कम हुई।’’

उसने कहा कि एशियाई मुद्रा डॉलर के मुकाबले नीचे चल रही हैं। इससे रुपये की तेजी पर लगाम लग सकता है।

शुक्रवार को संसद में आर्थिक समीक्षा पेश की जाने वाली है। बाजार को सोमवार को पेश होने वाले केंद्रीय बजट की भी प्रतीक्षा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2021 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).