COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के 11,713 नए मामले आए, कुल मामले 1,08,14,304 हुए
भारत में कोविड-19 के 11,713 नए मामले सामने आने से शनिवार को देशभर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,08,14,304 हो गए, जबकि 1,05,10,796 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं, जिससे देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.19 प्रतिशत हो गई है.