पाकिस्तान के क्वेटा और सिबी शहरों में 2 बम धमाके, 2 लोगों की मौत, 28 जख्मी
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा एवं सिबी शहरों में हुए दो बम विस्फोटों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि पहला विस्फोट शुक्रवार को सिबी में हुआ, जिसमें 24 लोग घायल हो गए
पाकिस्तान (Pakistan) के अशांत बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत के क्वेटा एवं सिबी शहरों में हुए दो बम विस्फोटों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि पहला विस्फोट शुक्रवार को सिबी में हुआ, जिसमें 24 लोग घायल हो गए और इसके कुछ घंटों बाद क्वेटा में दूसरा विस्फोट हुआ, जिसमें स्पष्ट रूप से ‘कश्मीर दिवस’ रैली को निशाना बनाया गया था. क्वेटा में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों शवों को क्वेटा सिविल अस्पताल ले जाया गया है. क्वेटा के उपायुक्त औरंगजेब बादिनी और एक सेवानिवृत्त मेजर ने शुरुआती जांच में इस बात का संकेत मिलने की पुष्टि की है कि यह विस्फोट ‘कश्मीर एकजुटता दिवस’ रैली को निशाना बनाकर किया गया था, जो इलाके से गुजर रही थी. अभी तक किसी भी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है. उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने जन रैलियां आयोजित करके शुक्रवार को कश्मीर एकजुटता दिवस मनाया. यह भी पढ़े: Jammu-Kashmir: पकिस्तान की नई साजिश का हुआ पर्दाफाश, BSF ने लगाया भूमिगत सुरंग का पता
भारत, पाकिस्तान को स्पष्ट रूप से कह चुका है कि भारत के अंदरूनी मामलों पर बोलने का उसे कोई अधिकार नहीं है और केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं और बने रहेंगे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत आतंकवाद, हिंसा एवं शत्रुता से मुक्त माहौल में पाकिस्तान के साथ एक पड़ोसी के रूप में सामान्य संबंध बनाने का इच्छुक है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2021 08:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

