एजेंसी न्यूज

आम आदमी पार्टी को पिछले साल 37.52 करोड़ रुपये से ज्यादा का चंदा मिला

आम आदमी पार्टी (आप) को 2019-20 में साढ़े 37 करोड़ रुपये से अधिक चंदा मिला. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के कोष में करीब 1.20 लाख रुपये का योगदान दिया.

आम आदमी पार्टी को पिछले साल 37.52 करोड़ रुपये से ज्यादा का चंदा मिला
सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 6 फरवरी : आम आदमी पार्टी (aap) को 2019-20 में साढ़े 37 करोड़ रुपये से अधिक चंदा मिला. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पार्टी के कोष में करीब 1.20 लाख रुपये का योगदान दिया. आप ने पिछले साल दिसंबर में 2019-20 की योगदान राशि रिपोर्ट निर्वाचन आयोग में जमा की थी. इसमें बताया गया है कि 2019-20 में व्यक्तियों और कंपनियों से पार्टी को 37.52 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा मिला.

निर्वाचन आयोग ने अब इस योगदान रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया है. यह रिपोर्ट 350 से ज्यादा पृष्ठों की है, जिसमें चंदा देने वालों की सूची है. केजरीवाल ने करीब 12 बार पार्टी कोष में 10-10 हजार रुपये का योगदान दिया. यह भी पढ़ें : मोदी और बेदी का गुप्त एजेंडा पुडुचेरी को तमिलनाडु में मिलाने का है : नारायणसामी

कानून के तहत राजनीतिक पार्टियों के लिए जरूरी है कि वह 20,000 रुपये से अधिक चंदा देने वाले व्यक्तियों, कंपनियों इलेक्टोरल ट्रस्ट और संगठनों के बारे में जानकारी दे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2021 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).