देश की खबरें | सुंदर नर्सरी में वाहनों के प्रवेश पर रोक के अनुरोध वाली अर्जी पर केंद्र, दिल्ली सरकार को नोटिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को उस अर्जी पर पर्यावरण मंत्रालय, आप सरकार और एएसआई से जवाब मांगा, जिसमें यहां निज़ामुद्दीन क्षेत्र स्थित सुंदर नर्सरी के अंदर मुगल मंडप से आगे वाहनों के प्रवेश और पार्किंग पर तुरंत रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। अर्जी में कहा गया है कि इससे वाहनों से होने वाले प्रदूषण से पक्षियों को खतरा उत्पन्न हो रहा है और प्राकृतिक पर्यावरण को क्षति पहुंच रही है।