Team India Sunday Match: सुपर संडे पर डबल धमाका, भारत की दो टीमें खेलेंगी बड़े मुकाबले; एक मैच में दांव पर होगी ट्रॉफी
रविवार को भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए पूरा दिन क्रिकेट के नाम रहने वाला है. एक तरफ महिला टीम विश्व कप में अपनी दावेदारी मजबूत करने उतरेगी, तो दूसरी ओर इंडिया ए टीम ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान में दमखम दिखाएगी.
Team India Sunday Match Schedule: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए आने वाला रविवार बेहद खास रहने वाला है. 21 जून को टीम इंडिया की दो अलग-अलग टीमें मैदान पर उतरेंगी. एक ओर भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी, तो दूसरी ओर तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम ट्राई सीरीज के फाइनल में खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को एक ही दिन में दो बड़े मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma Joins Elite Indian Cricketers List: दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के खास क्लब में हुई एंट्री; ये रिकॉर्ड किया अपने नाम
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका से होगी टक्कर
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दो जीत दर्ज करने के बाद भारतीय महिला टीम अब अपने तीसरे लीग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी. यह मैच 21 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगी. हालांकि दक्षिण अफ्रीका की टीम भी कई स्टार खिलाड़ियों से सजी हुई है और किसी भी समय मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती है.
कब और कहां देखें भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच?
भारत और दक्षिण अफ्रीका महिला टीमों के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. टॉस के लिए दोनों कप्तान शाम 6:30 बजे मैदान पर उतरेंगी. इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी.
भारत महिला टीम का स्क्वाड: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, यास्तिका भाटिया, रेणुका सिंह ठाकुर और राधा यादव.
दक्षिण अफ्रीका महिला टीम का स्क्वाड: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, एनेरी डर्कसन, नादिन डी क्लार्क, मारिज़ैन कप्प, क्लो ट्रायोन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, तज़मिन ब्रिट्स और डेन वैन नीकेर्क.
इंडिया ए टीम खेलेगी ट्राई सीरीज का फाइनल
रविवार को इंडिया ए टीम भी एक्शन में नजर आएगी. तिलक वर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है. चार मैचों में चार अंक और +0.797 नेट रन रेट के साथ भारत अंक तालिका में शीर्ष पर है. अब श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच होने वाले अंतिम लीग मुकाबले के बाद यह तय होगा कि फाइनल में भारत का सामना किस टीम से होगा. मौजूदा समीकरणों को देखते हुए श्रीलंका ए के फाइनल में पहुंचने की संभावना अधिक नजर आ रही है.
कब और कहां देखें ट्राई सीरीज फाइनल?
ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 9:30 बजे होगा. फाइनल मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर उपलब्ध रहेगी.
इंडिया ए टीम का स्क्वाड: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, अनुकूल रॉय, विप्रज निगम, अरशद खान, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, प्रियांश आर्य, कुमार कुशाग्र और अशोक शर्मा.
रविवार को भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए पूरा दिन क्रिकेट के नाम रहने वाला है. एक तरफ महिला टीम विश्व कप में अपनी दावेदारी मजबूत करने उतरेगी, तो दूसरी ओर इंडिया ए टीम ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान में दमखम दिखाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2026 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

