IND vs IRE T20 Series 2026: भारत-आयरलैंड सीरीज का अनोखा शेड्यूल, कब और कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले, जानकर चौंक जाएंगे
शाम 6 बजे शुरू होने वाले इन मुकाबलों का फायदा भारतीय दर्शकों को भी मिल सकता है. मैच जल्दी शुरू होने के कारण मुकाबले रात करीब 9:30 बजे से 10 बजे तक समाप्त हो सकते हैं. ऐसे में क्रिकेट फैंस को देर रात तक जागने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे आराम से पूरे मैच का आनंद ले सकेंगे.
India vs Ireland, T20I Series 2026: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम इस महीने के अंत में आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच काफी उत्साह है. हालांकि इस बार सबसे ज्यादा चर्चा मैचों की टाइमिंग को लेकर हो रही है, जो आम तौर पर होने वाले मुकाबलों से काफी अलग है. India Qualification Scenario In T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को अब कितने मैच जीतने होंगे? समझिए पूरा समीकरण
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पहले ही इस दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर चुका है. टीम की कमान स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है. अब फैंस की नजरें सीरीज के मुकाबलों पर टिकी हैं.
आमतौर पर भारत या विदेशों में खेले जाने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे या 7:30 बजे शुरू होते हैं. ब्रॉडकास्टर्स और क्रिकेट बोर्ड भी कोशिश करते हैं कि मैचों का समय ऐसा हो, जिससे भारतीय दर्शक प्राइम टाइम में मुकाबले का आनंद ले सकें.
लेकिन इस बार भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज में फैंस को एक अलग अनुभव मिलने वाला है. दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे शुरू होंगे. यह समय सामान्य टी20 मैचों की तुलना में काफी पहले है और इसी वजह से यह शेड्यूल चर्चा का विषय बना हुआ है.
भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा, जबकि दूसरा और अंतिम मैच 28 जून को होगा. दोनों मुकाबले बेलफास्ट में आयोजित किए जाएंगे.
शाम 6 बजे शुरू होने वाले इन मुकाबलों का फायदा भारतीय दर्शकों को भी मिल सकता है. मैच जल्दी शुरू होने के कारण मुकाबले रात करीब 9:30 बजे से 10 बजे तक समाप्त हो सकते हैं. ऐसे में क्रिकेट फैंस को देर रात तक जागने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे आराम से पूरे मैच का आनंद ले सकेंगे.
भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज 2026 शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | समय (भारतीय समयानुसार) | स्थान |
|---|---|---|---|
| 26 जून 2026 | भारत बनाम आयरलैंड, पहला टी20 | शाम 6:00 बजे | बेलफास्ट |
| 28 जून 2026 | भारत बनाम आयरलैंड, दूसरा टी20 | शाम 6:00 बजे | बेलफास्ट |
अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया इस दौरे पर कैसा प्रदर्शन करती है और क्या श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम सीरीज अपने नाम कर पाती है या नहीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2026 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

