जरुरी जानकारी

Joe Root Record: लीड्स टेस्ट में इतने रन बनाते ही जो रूट रचेंगे इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले कप्तान

इस मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तानी एक बार फिर जो रूट (Joe Root) करेंगे. बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद जो रूट को दोबारा कप्तानी सौंपी गई है. जो रूट के सामने सिर्फ पाकिस्तान को हराने की चुनौती नहीं होगी, बल्कि उनके पास कई बड़े व्यक्तिगत रिकॉर्ड अपने नाम करने का भी सुनहरा मौका है.

Joe Root Record: लीड्स टेस्ट में इतने रन बनाते ही जो रूट रचेंगे इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले कप्तान
जो रूट (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 1st Test Match: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 19 अगस्त से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Cricket Ground) में खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 अगस्त से ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में होगा, जबकि तीसरा और आखिरी टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन (Edgbaston) में खेला जाएगा. इस सीरीज में पाकिस्तान की कप्तानी बाबर आजम (Babar Azam) करेंगे, जबकि इंग्लैंड की कमान जो रूट (Joe Root) के हाथों में होगी. यह भी पढ़ें: England vs Pakistan Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड और पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

इस मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तानी एक बार फिर जो रूट (Joe Root) करेंगे. बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद जो रूट को दोबारा कप्तानी सौंपी गई है. जो रूट के सामने सिर्फ पाकिस्तान को हराने की चुनौती नहीं होगी, बल्कि उनके पास कई बड़े व्यक्तिगत रिकॉर्ड अपने नाम करने का भी सुनहरा मौका है. महज 42 रन बनाते ही वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में बतौर कप्तान 3000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

42 रन बनाते ही रूट बनाएंगे नया रिकॉर्ड

जो रूट ने अब तक WTC में बतौर कप्तान 33 टेस्ट मैचों में 2958 रन बनाए हैं. अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में 42 रन बना लेते हैं, तो WTC इतिहास में कप्तान के तौर पर 3000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. यह उपलब्धि अब तक दुनिया का कोई भी कप्तान हासिल नहीं कर पाया है.

WTC में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

जो रूट (इंग्लैंड) – 2958 रन

बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) – 2182 रन

दिमुथ करुणारत्ने (श्रीलंका) – 2160 रन

क्रेग ब्रेथवेट (वेस्टइंडीज) – 1994 रन

बाबर आजम (पाकिस्तान) – 1918 रन.

रूट ने 2019 से 2022 तक WTC में इंग्लैंड की कप्तानी की थी. इसके बाद जून 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ द ओवल टेस्ट में भी उन्होंने कप्तान की जिम्मेदारी संभाली थी.

23000 इंटरनेशनल रन से भी बेहद करीब

जो रूट के पास इस टेस्ट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है. उन्होंने अब तक 390 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 22833 रन बनाए हैं. अगर वह इस मैच में 167 रन बना लेते हैं, तो 23000 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले पहले इंग्लिश क्रिकेटर और दुनिया के आठवें बल्लेबाज बन जाएंगे.

इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल

जो रूट पहले ही इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में उनकी नजर अब इतिहास के दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने पर होगी.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस पहले टेस्ट मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2026 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).