Assam: असम सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना से जान गंवाने वाले व्यक्तियों की पत्नी को मिलेगा 2.5 लाख
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 के कारण कई कीमती जानें चली गईं, जिससे कई परिवार संकट में आ गए. जिन महिलाओं के पति की बीमारी से मृत्यु हुई है, उन्हें कुछ राहत देने के हमारे ईमानदार प्रयास के तहत ऐसी पात्र विधवाओं को एकमुश्त अनुदान के रूप में 2.5 लाख रुपये दिए जाएंगे.’’