देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के 3,604 नए मामले आए, 89 मौतें हुईं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चार महीने से अधिक समय के बाद, कर्नाटक में कोविड-19 से संबंधित मौतों की संख्या सौ से नीचे रही। राज्य में रविवार को इस बीमारी से 89 मौतें हुईं, जबकि संक्रमण के 3,604 नए मामले आने से राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 28,34,630 हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।