देश की खबरें | खड़से निर्दोष हैं, भाजपा गलत तरीके से उन्हें निशाना बना रही: राकांपा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बृहस्पतिवार को अपने नेता एकनाथ खड़से के समर्थन में कहा कि वह निर्दोष हैं और भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार उन्हें अपना निशाना बना रही है। खड़से (68) पर पुणे की एक जमीन के खरीद के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच चल रही है। धन शोधन के एक मामले की जांच के संबंध में खड़से, बृहस्पतिवार को ईडी के सामने पेश हुए।