Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हैती के निर्वाचन अधिकारी माथियास पियरे ने बताया कि जेम्स सोलागेस हैती मूल का अमेरिकी है और वह उन छह गिरफ्तार लोगों में शामिल था जिन्होंने बुधवार तड़के देश के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की उनके आवास में घुसकर हत्या कर दी। उन्होंने यह भी बताया कि चार अन्य आरोपी कोलंबिया से हैं। सबसे अधिक उम्र का संदिग्ध 55 साल का और सबसे कम उम्र का संदिग्ध सोलागेस 35 साल का है।
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 43,393 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,07,52,950 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,58,727 हो गई है.
झारखंड के पलामू जिले में बुधवार को ‘डायन’ बताकर की गयी एक महिला की कथित हत्या के सिलसिले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने नामजद आठ आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार किया.
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की है कि अफगानिस्तान में अमेरिका का सैन्य अभियान 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि युद्धग्रस्त देश से सैनिकों की वापसी का काम सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से हो रहा है।
शिवसेना ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पार्टी पर निशाना साधने के लिए नारायण राणे को केंद्रीय मंत्रिपरिषद् में शामिल किया गया है. साथ ही आरोप लगाया कि सहकारिता मंत्रालय बनाने का उद्देश्य इस क्षेत्र को ‘‘परेशान’’ करना है जिसकी महाराष्ट्र में मजबूत उपस्थिति है.
महाराष्ट्र के कोल्हापुर की एक अदालत ने मां की बर्बरतापूर्वक हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को 35 वर्षीय व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई. जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेश जाधव ने इसे दुर्लभतम मामला बताया और सुनील कुचिकोरवी को मृत्युदंड सुनाया.
भारतीय-अमेरिकी स्वास्थ्य नीति विशेषज्ञ डॉ. मीना शेषमणि को ‘यूएस सेंटर फॉर मेडिकेयर’ का निदेशक नियुक्त किया गया है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नेतृत्व में उन्होंने सत्ता हस्तांतरण के दौरान स्वास्थ्य एवं मानव सेवा एजेंसी समीक्षा दल के साथ भी काम किया था.
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक टूट गया।
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. किर्गीयोस ने सोशल मीडिया पर बयान देकर अपने फैसले की जानकारी दी । उन्होंने कहा कि अपने स्वास्थ्य और तोक्यो ओलंपिक में दर्शकों का प्रवेश निषेध होने के कारण उन्होंने यह फैसला लिया ।
दिल्ली के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार रात को बरसात हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था. दिल्ली में बृहस्पतिवार को इस महीने चौथे दिन लू चली.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को चेताया कि अगर घातक बीमारी कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया तो पाकिस्तान में कोरोना वायरस की चौथी लहर आ सकती है.
बिहार से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने बृहस्पतिवार को नए केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला. इससे पहले वह मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री थे.
दिल्ली में 2021-22 के लिए बिजली की दरों की घोषणा में पहले ही तीन महीने से अधिक की देरी हो चुकी है और अब इसके कुछ और दिनों के लिए टलने की संभावना है.
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने द्वितीय विश्व युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों के सम्मान में इतालवी शहर कैसिनो में बनाए गए एक स्मारक का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया।
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से 11 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 16,157 हो गई, जबकि 229 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,97,195 तक पहुंच गई। यहां जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में हाथियों के लिए प्रस्तावित अभयारण्य के क्षेत्र को लेकर चल रहे विवाद के बीच राज्य के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने बृहस्पतिवार को कहा कि परियोजना के लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेताओं के सुझावों को मतभेद नहीं समझा जाना चाहिए।
असम में बृहस्पतिवार को 2,644 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जिससे राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 5,27,200 हो गए, जबकि इस बीमारी से 21 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,764 हो गई. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की बुलेटिन में यह जानकारी दी गई.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यहां संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह से बृहस्पतिवार शाम मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी.
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 346 नए मामलों की पुष्टि हुई। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 9,97,035 हो गई है।
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास बृहस्पतिवार को सेना ने दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराकर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया, जबकि एक जूनियर कमीशन अधिकारी सहित दो सैनिक भीषण मुठभेड़ में शहीद हो गए।