एजेंसी न्यूज

असम में COVID-19 के 2,644 नए मामले सामने आए, 21 की मौत

असम में बृहस्पतिवार को 2,644 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जिससे राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 5,27,200 हो गए, जबकि इस बीमारी से 21 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,764 हो गई. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की बुलेटिन में यह जानकारी दी गई.

असम में COVID-19 के 2,644 नए मामले सामने आए, 21 की मौत
कोरोना का कहर (Photo Credits: PTI)

गुवाहाटी, आठ जुलाई: असम में बृहस्पतिवार को 2,644 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जिससे राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 5,27,200 हो गए, जबकि इस बीमारी से 21 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,764 हो गई. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की बुलेटिन में यह जानकारी दी गई.

लखीमपुर जिले में सबसे अधिक 285 नए मामले सामने आए, इसके बाद गोलाघाट में 280, सोनितपुर में 173 और कामरूप मेट्रो में 168 मामले सामने आए. वर्तमान में राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,701 है. राज्य में डिब्रूगढ़, जोरहाट और सोनितपुर में तीन-तीन, जबकि बिश्वनाथ, कार्बी आंगलोंग और शिवसागर में दो-दो मौतें हुईं.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | असम के राज्यपाल ने उच्च गुणवत्ता विश्वविद्यालयी अनुसंधान एवं अध्यापन का आह्वान किया

कामरूप मेट्रो, करीमगंज, लखीमपुर, मोरीगांव, नलबाड़ी और तिनसुकिया में एक-एक मौत हुई है।

राज्य में आज 2,946 कोरोना वायरस रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिसके साथ ही अब तक 4,99,388 कोविड-19 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2021 11:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).