Chhattisgarh: चोरी का आरोप लगने के बाद एक ही परिवार के छह लोगों ने खाया जहर
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में चोरी का आरोप लगने के बाद एक ही परिवार के छह सदस्यों ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. धमतरी जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के भखारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जुगदेही गांव निवासी दिलीप यादव (48), दिलीप की पत्नी कलिन्द्री बाई (45), पुत्री उर्वशी यादव (23) , तामेश्वरी (21), पुत्र सुनील (18) और राजेश यादव (16) ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है.