देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के दो नये मामले, संक्रमितों की संख्या 7,518 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के दो नये मामले सामने आने के बाद केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले 7,518 हो गए हैं।
पोर्ट ब्लेयर, 21 जुलाई अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के दो नये मामले सामने आने के बाद केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले 7,518 हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि एक मरीज की पहचान संक्रमित के संपर्कों की जांच के दौरान हुई जबकि दूसरे का पता हवाईअड्डे पर आगमन के दौरान हुई जांच से चला।
उन्होंने बताया कि विमान से द्वीपसमूह आने वाले सभी यात्रियों को प्रवेश से पहले आरटी-पीसीआर जांच कराना अनिवार्य है।
अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण से किसी की मौत नहीं होने से कोविड-19 के मृतकों की संख्या 129 पर बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि द्वीपसमूह में कोविड के 19 मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें से 17 दक्षिण अंडमान जिले में और दो उत्तर एवं मध्य अंडमान जिले में हैं। निकोबार जिले में एक भी उपचाराधीन मामला नहीं होने से यह कोविड-19 मुक्त हो गया है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान दो और मरीज कोविड-19 से स्वस्थ हुए जिसके बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या 7,370 हो गई है।
अंडमान और निकोबार प्रशासन ने कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक 4,28,751 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.75 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश की चार लाख आबादी में से कुल 2,62,687 लोगों को टीका लग चुका है जिसमें से 1,77,955 को पहली खुराक और 84,732 को दोनों खुराकें मिल चुकी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2021 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

