विदेश की खबरें | बेलारूस अधिकारियों ने देश के प्रमुख पत्रकार संघ को गैरकानूनी घोषित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. न्याय मंत्रालय ने बुधवार को देश की शीर्ष अदालत से कहा कि कार्यालय पट्टा दस्तावेजों में कथित खामियों के मद्देनजर ‘बेलारुसियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट’ (बीएजे) को बंद किया जाए। वहीं, बीएजे ने कहा कि वह शिकायतों का जवाब देने के लिए आवश्यक दस्तावेज इसलिए उपलब्ध नहीं करा सका, क्योंकि पिछले सप्ताह पुलिस की छापेमारी के बाद से उसका मुख्यालय सील है।