एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | कोरोना संक्रमण से उबरे पंत, टीम के साथ बायो बबल में जुड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कोरोना संक्रमण से उबरकर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले टीम के बायो बबल में शामिल हो गए हैं ।

खेल की खबरें | कोरोना संक्रमण से उबरे पंत, टीम के साथ बायो बबल में जुड़े

डरहम, 22 जुलाई भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कोरोना संक्रमण से उबरकर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले टीम के बायो बबल में शामिल हो गए हैं ।

कोरोना पॉजिटिव पाये गए पंत ने दस दिन का पृथकवास पूरा कर लिया है ।उनकी दो आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं ।

बीसीसीआई ने पंत की तस्वीर के साथ गुरूवार को ट्वीट किया ,‘‘ हैलो ऋषभ पंत । आपको वापिस लेकर अच्छा लगा ।’’

पंत अपने एक परिचित के घर पर रह रहे थे जब वह पॉजिटिव पाये गए । सूत्रों के अनुसार वह दांत के डॉक्टर को दिखाने के बाद डेल्टा 3 वैरिएंट से संक्रमति हुए थे । पहले ऐसी रिपोर्ट थी कि स्टेडियम में यूरो फुटबॉल चैम्पियनशिप मैच देखने के बाद उन्हें संक्रमण हुआ था ।

पंत के पॉजिटिव पाये जाने के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय टीम को पत्र लिखकर विम्बलडन और यूरो मैचों में भीड़भाड़ से बचने का अनुरोध किया था ।

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट चार अगस्त को नॉटिंघम में शुरू होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2021 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).