UP में BJP कार्यकर्ता के पिता मृत पाए गये, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता के पिता की यहां के एक गांव में कथित तौर पर हत्या कर दिये जाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
मुजफ्फरनगर (उप्र), 22 जुलाई : भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता के पिता की यहां के एक गांव में कथित तौर पर हत्या कर दिये जाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता सुशील कुमार के पिता श्याम सिंह कश्यप भालवा गांव में एक सड़क पर मृत मिले थे. उनकी गर्दन पर चोट के निशान थे. इस बाबत जनसाठ थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : तेज प्रताप ने ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं होने के बयान को लेकर स्वास्थ्य राज्य मंत्री की आलोचना की
थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि आरोपी और मृतक अलग समुदाय से हैं. एहतियाती तौर पर गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2021 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

