Hemananda Biswal Dies: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल का निधन
बिस्वाल ने लोकसभा में सुंदरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व किया, और दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहने के अलावा, वह झारसुगुडा जिले से छह बार विधायक रहे थे. वह पहली बार सात दिसंबर, 1989 से पांच मार्च, 1990 तक और फिर छह दिसंबर,1999 से पांच मार्च, 2000 तक मुख्यमंत्री. वह ओडिशा के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री बने थे.