विदेश की खबरें | रूस में बरसों पुरानी पुतिन की लोकप्रियता यूक्रेन युद्ध से कम हो सकती है
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डबलिन, चार मार्च (द कन्वरसेशन) 2000 में सत्ता में आने के बाद से, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी जनता के बीच स्वीकार्यता का जो स्तर बनाए रखा है, उससे अधिकांश विश्व नेताओं को ईर्ष्या होगी। एक स्वतंत्र सर्वेक्षणकर्ता के अनुसार, यूक्रेन पर हाल के आक्रमण से पहले, पुतिन की अनुमोदन रेटिंग 71% थी। व्यापक धारणा के विपरीत, शोध में पाया गया है कि यह समर्थन केवल एक कल्पना या उन्हें मिले वोटों पर आधारित नहीं है।