एजेंसी न्यूज

प्राथमिकी रद्द कराने के लिये महिला ने मंत्रालय के बाहर खुदकुशी की कोशिश की

अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने की मांग को लेकर 60 वर्षीय एक महिला ने मंत्रालय के बाहर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

प्राथमिकी रद्द कराने के लिये महिला ने मंत्रालय के बाहर खुदकुशी की कोशिश की
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

मुंबई, 4 मार्च : अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने की मांग को लेकर 60 वर्षीय एक महिला ने मंत्रालय के बाहर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम की है.

उन्होंने कहा कि विक्रोली पार्कसाइट क्षेत्र की रहने वाली महिला ने मंत्रालय आकर पार्कसाइट थाने में दर्ज प्राथमिकी रद्द करने की मांग की. महिला के मुताबिक, उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है. उन्होंने कहा, “उसे लगा कि उसे न्याय नहीं मिल रहा है, उसने मिट्टी का तेल डाला और शाम लगभग साढ़े पांच बजे खुद को आग लगाने की कोशिश की.” यह भी पढ़ें : UP Assembly Elections 2022: PM मोदी ने कहा- ऑपरेशन गंगा चलाकर हम हज़ारों बच्चों को यूक्रेन से सुरक्षित ला चुके हैं

अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय के निकट तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और हिरासत में ले लिया. इसके बाद महिला को मरीन ड्राइव थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 309 के तहत आत्महत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई.

उन्होंने कहा कि महिला को समझा-बुझा कर घर भेज दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2022 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).