नयी दिल्ली, चार मार्च शुक्रवार को अपराह्न ढ़ाई बजे तक ‘’ की अलग-अलग फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
दि19 न्यायालय छात्र यूक्रेन
यूक्रेन से 17,000 भारतीयों को अभी तक निकाला गया: केन्द्र ने उच्चतम न्यायालय से कहा
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र सरकार की ओर से दाखिल उस प्रतिवेदन पर शुक्रवार को गौर किया, जिसमें उसने कहा है कि युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे 17,000 भारतीयों को अभी तक वहां से निकाला जा चुका है।
दि18 न्यायालय लखीमपुर जमानत
आशीष मिश्रा की जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर 11 मार्च को सुनवाई करेगा उच्चतम न्यायालय
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे एवं मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर 11 मार्च को सुनवाई करने के लिए शुक्रवार को सहमत हो गया। इस हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोग मारे गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY