जरुरी जानकारी | ग्राहकों की मंजूरी के बगैर कर्ज वितरण की वजह ‘तकनीकी खामी’, समिति जवाबदेही तय करेगी: इंडसइंड बैंक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडसइंड बैंक ने कहा है कि मार्च, 2020 से अक्टूबर, 2021 के बीच उसकी सूक्ष्म वित्त अनुषंगी बीएफआईएल द्वारा ग्राहकों की मंजूरी के बगैर उनको ऋण का वितरण किया जाना ‘‘तकनीकी खामी’’ की वजह से हुआ था और यह तथ्य ऑडिट कंपनी डेलॉयट की जांच में सामने आया है। बैंक ने अपने कर्मचारियों की जवाबदेही का आकलन करने के लिए एक समिति का गठन भी किया है।