जरुरी जानकारी | रुपया 44 पैसा की बढ़त के साथ 76.56 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया 44 पैसे मजबूत होकर 76.56 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर पहुंच गया।
मुंबई, नौ मार्च घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया 44 पैसे मजबूत होकर 76.56 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 76.90 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 76.55 प्रति डॉलर के उच्चस्तर तक गया और 76.92 के निचले स्तर तक आया। अंत में रुपया 15:30 बजे तक 76.56 प्रति डॉलर के स्तर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 44 पैसे की बढ़त को दर्शाता है।
इससे पहले मंगलवार को रुपया कच्चे तेल की कीमतों में छलांग के बीच सात पैसे टूटकर 77 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि जोखिम वाली संपत्तियों में वापस निवेश और बॉन्ड बाजारों में प्रवाह बढ़ने की उम्मीदों के बाद रुपये में मजबूती देखी गई।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.40 प्रतिशत की गिरावट लेकर 98.66 पर रहा।
वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 125.57 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
वही बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,223.24 अंक चढ़कर 54,647.33 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी 331.90 अंक की मजबूती देखी गई।
शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 8,142.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2022 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

