ITI का बुरा हाल: 22.75 लाख सीटों में से 10.6 लाख सीटें खाली, यूपी-राजस्थान में एडमिशन लेने वालों की सबसे ज्यादा कमी
संसद की एक समिति ने मंगलवार को कहा कि देश में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में कुल 22.75 लाख सीटों में से 10.6 लाख सीटें खाली पड़ी हैं. श्रम, कपड़ा और कौशल विकास पर संसद की स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सभी आईटीआई में मौजूदा 22,75,439 सीटों में से कुल 10,60,191 सीटें रिक्त हैं, जो चिंताजनक है.